Posts

आंदोलन क्यू करता किसान

Image
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का दिव्य दर्शन आंदोलन क्यू करता किसान🇮🇳💯 आजाद आजाद भारत में आज आंदोलन क्यों करता किसान। आजाद भारत में आज आंदोलन क्यों करता किसान। खेतों की जगह रोड़ों पर आज क्यों बैठा किसान। एक तरफ जवान दूसरी तरफ रोडो पर संघर्ष करता  किसान।। ठंड में निद्रा को त्याग वीरान में विचरण करता क्यों किसान। भारत मां को जो लाल दे कर्ज में जो प्राण दे। पूछता है भारत आंदोलन क्यों करता किसान। अन्नदाता की बात मानता क्यों सिंहासन नहीं। अन्नदाता पर लाठियां भाजकर कुछ पता नहीं। फिर भी अन्नदाता की बातों को सिंहासन क्यों मानता नहीं।। अपनी दर्द पीड़ा को फिर भी वह छलकता नहीं। इस तस्वीर पर क्या लिखूं वृद्धो ने लाठी खाई। 750 किसानों ने आंदोलन में जान गवाई। फिर भी ना सिंहासन जागा किसानों ने आंदोलन चलाई। आजाद भारत में आज आंदोलन क्यों करता किसान।। अरे सत्ता मद के अहंकार को कितना ही निर्दयी कहूं। अरे निहत्थो पर गाड़ी चढ़ा दी पाप की परिभाषा कहूं।। सत्ता मद के अहंकार में इतना तुम तो भूलो मत। मानव हो मानव का सम्मान करो जानवर बनकर जियो मत।।            ...

अद्भुत मूर्तिया

Image
अद्भुत मूर्तिया  यह कालिंजर दुर्ग में बने मंदिरो की मूर्तियां है । आप एक के बाद एक मूर्ति देख सकते है, आप हैरान रह जाएंगे, क्या इंसान इतना कामयाब भी हो सकता है की धरती पर ही इंद्र के राज्य जैसा स्वर्ग बना दे ??यह दुर्ग महाभारतकालीन ही है, विचित्र आकृतियां इसपर बनी है, अरब देश मे बनी महाभारतकालीन हिन्दू मूर्तियों तथा इस किले की मूर्तियों का मिलान कुछ कुछ हो जाता है।। किले का दुर्भाग्य  १२०२ ई ० में मूहम्मद गौरी के पालतू गुलाम अल्तमश के साथ कुतुबुद्दीन ऐबक ने कालिंजर दुर्ग को घेर लिया । यह दुर्ग परमार राजाओं की राजधानी था ,जिस समय कुतुबुद्दीन ने इसपर हमला किया, उस समय राजा परमिलदेव शासन कर रहे है । कुतुबुद्दीन और उसकी पूरी सेना को परमिलदेव ने मार भगाया था, ओर वह भी तब , जब कुछ ही महीनों पूर्व वह पृथ्वीराज से युद्ध कर आल्हा ऊदल को खोकर अपनी पूरी सेना का नाश करवा चुके थे । इतनी कमजोर स्तिथी में भी परमिल ने गौरी को हराया था । वास्तव में पृथ्वीराज चौहान के युद्ध अभियानों से देश को अपार हानि हुई थी, जिसमे उनके स्वयं के साथ ...

अंग्रेजो के परिवार ने कितना तानाशाही किया भारतीयों पर

Image
अंग्रेज अधिकारी का सेवा करता एक भारती (पूर्व1947) भारत में सेवा करने वाले ब्रिटिश अधिकारियों को इंग्लैंड लौटने पर सार्वजनिक पद/जिम्मेदारी नहीं दी जाती थी। तर्क यह था कि उन्होंने एक गुलाम राष्ट्र पर शासन किया है जिसकी वजह से उनके दृष्टिकोण और व्यवहार में फर्क आ गया होगा। अगर उनको यहां ऐसी जिम्मेदारी दी जाए, तो वह आजाद ब्रिटिश नागरिकों के साथ भी उसी तरह से ही व्यवहार करेंगे। इस बात को समझने के लिए नीचे दिया गया वाकया जरूर पढ़ें... एक ब्रिटिश महिला जिसका पति ब्रिटिश शासन के दौरान पाकिस्तान और भारत में एक सिविल सेवा अधिकारी था। महिला ने अपने जीवन के कई साल भारत के विभिन्न हिस्सों में बिताए, अपनी वापसी पर उन्होंने अपने संस्मरणों पर आधारित एक सुंदर पुस्तक लिखी। महिला ने लिखा कि जब मेरे पति एक जिले के डिप्टी कमिश्नर थे तो मेरा बेटा करीब चार साल का था और मेरी बेटी एक साल की थी। डिप्टी कलेक्टर को मिलने वाली कई एकड़ में बनी एक हवेली में रहते थे। सैकड़ों  लोग डीसी के घर और परिवार की सेवा में लगे रहते थे। हर दिन पार्टियां होती थीं, जिले के बड़े जमींदार हमें अपने शिकार कार्यक्रमों म...

गांव में 5 एकड़ में मकान शहर में 10 बाय 10 का किराएदार

Image
क्या ऐसी ही है हमारी जिंदगी  लड़के समय से पहले ही मर्द बन जाते है  इस कहानी में एक उम्र के बाद जिम्मेदारियां कितनी बढ़ जाती है यह घर से निकले हुए लौंडे है साहब, घर से निकले हुए लौंडे है ये, यह साले रोते नहीं हैं बस कमाते हैं रुकते नहीं है बस दौड़ते हैं साला इतना दौड़ते हैं इतना कमाते हैं कि साला इनके पास कुछ बचता ही नहीं है,₹20 के हवाई चप्पल से 4000 के बाद तक का सफर बाटा के जूते तक का सफर और फिर भी अपने गांव अपने वतन अपने घर लौटने के बाद गमछा और लुंगी पर ज़िंदा रहने वाले ये लौंडे है साहब। काश आपको समझा पाता कि घर से दूर रहना क्या होता है  गलियों के नवाब परदेश में मजदूर बन कर रह जाते है  हीरो वाली २४ इंच की साइकिल से चलने वाले लौंडे पल्सर १५० पर भी तन्हा हो जाते है  पर्व और त्योहारों में जब घर पर तरह तरह के पकवान बनते हैं तो दाल भात चोखा खाकर ,मां से झूठ बोल कर उसे पूरी सब्जी का नाम देकर रह जाते है उम्र के इस मोड़ पर अचानक से लड़के बड़े हो जाते है , छोटी बहनों से लड़ना छोड़ उनकी शादी के लिए पैसे इक्कठा करने लगते है , लौंडे से ल...

बावनी इमली पर क्रंतकारी को क्यू दी गई फांसी

Image
वीरता का  जीवंत गवाह #भारत की वो #एकलौती ऐसी घटना जब , अंग्रेज़ों ने एक साथ 52 क्रांतिकारियों को इमली के पेड़ पर लटका दिया था, पर वामपंथियों ने इतिहास की इतनी बड़ी घटना को आज तक गुमनामी के अंधेरों में ढके रखा। #उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित बावनी इमली एक प्रसिद्ध इमली का पेड़ है, जो भारत में एक शहीद स्मारक भी है। इसी इमली के पेड़ पर 28 अप्रैल 1858 को गौतम क्षत्रिय, जोधा सिंह अटैया और उनके इक्यावन साथी फांसी पर झूले थे। यह स्मारक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिन्दकी उपखण्ड में खजुआ कस्बे के निकट बिन्दकी तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर पश्चिम में मुगल रोड पर स्थित है। यह स्मारक स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये बलिदानों का प्रतीक है। 28 अप्रैल 1858 को ब्रिटिश सेना द्वारा बावन स्वतंत्रता सेनानियों को एक इमली के पेड़ पर फाँसी दी गयी थी। ये इमली का पेड़ अभी भी मौजूद है। लोगों का विश्वास है कि उस नरसंहार के बाद उस पेड़ का विकास बन्द हो गया है। 10 मई, 1857 को जब बैरकपुर छावनी में आजादी का शंखनाद किया गया, तो 10 जून,1857 को फतेहपुर...

वृंदावन के महात्मा

Image
वृंदावन का एक साधू अयोध्या की गलियों में राधे कृष्ण - राधे कृष्ण जप रहा था । अयोध्या का एक साधू वहां से गुजरा तो राधे कृष्ण राधे कृष्ण सुनकर उस साधू को बोला - अरे जपना ही है तो सीता राम जपो, क्या उस टेढ़े का नाम जपते हो ?  वृन्दावन का साधू भड़क कर बोला - जरा जबान संभाल कर बात करो, हमारी जबान पान खिलाती हैं तो लात भी खिलाती है । तुमने मेरे इष्ट को टेढ़ा कैसे बोला ? अयोध्या वाला साधू बोला इसमें गलत क्या है ? तुम्हारे कन्हैया तो हैं ही टेढ़े । कुछ भी लिख कर देख लो-  उनका नाम टेढ़ा - कृष्ण उनका धाम टेढ़ा - वृन्दावन वृन्दावन वाला साधू बोला चलो मान लिया, पर उनका काम भी टेढ़ा है और वो खुद भी टेढ़ा है, ये तुम कैसे कह रहे हो ? अयोध्या वाला साधू बोला - अच्छा अब ये भी बताना पडेगा ? तो सुन -  यमुना में नहाती गोपियों के कपड़े चुराना, रास रचाना, माक्खन चुराना - ये कौन से सीधे लोगों के काम हैं ? और बता आज तक  किसी ने उसे सीधे खडे देखा है क्या कभी ? ......... वृन्दावन के साधू को बड़ी बेईज्जती महसूस हुई ,  और सीधे जा पहुंचा बिहारी जी के मंदिर अपना डंडा डोरिया पटक कर ...

मैथिली ठाकुर

Image
मुझे आज भी ध्यान है कैसे भोंडे कपिल शर्मा शो में कपिल ने मैथिली को गले लगाना चाहा (जैसा कि बालिवुडियों में चलन है, अरबियों की भांति गले लगकर अभिवादन करना) और मैथिली असहज हो गई क्योंकि उसके वह संस्कार नही हैं। मैंने कभी मैथिली को छोटी ड्रेस पहने, डबल मीनिंग गाने गाते या चिल्लाते तक नही सुना। वर्तमान में जहाँ हर गायक फूहड़पन, पश्चिमी वेशभूषा, बनावटी अंग्रेजी इत्यादी से ग्रसित है, वहाँ इस बेटी ने अपनी गरिमा और संस्कारों को बचा कर रखा है। एक गायिका के तौर पर और उससे भी अधिक एक सनातनी महिला के रूप में मैं मैथिली ठाकुर का सम्मान करता हूँ।  आशा हैं आप सदा ऐसी बनी रहेंगी। आपको बिहार खादी, हस्तशिल्प और हथकरघा का ब्रांड एंबेसडर बनने की शुभकामनाएं बहन 🙏 Maithili Thakur

हॉस्पिटल से लौटे अंगूठे का इलाज करा करदी रनो की बारिश

Image
इंडियन हिट मशीन रोहित शर्मा (कप्तान भारत)रोहित शर्मा हिट मशीन   India  पता है कि 2015 के बाद लगातार दूसरी बार भारत बांग्लादेश में वनडे सीरीज हार गया है। हर तरफ गुस्सा और अफसोस है। पर इस बीच रोहित शर्मा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी को भुलाया नहीं जा सकता। दाहिने हाथ के अंगूठे में भीषण चोट, अस्पताल से लौटने के बाद वह इस हालत में भी नहीं थे कि बल्ला उठा सकें। देखते-देखते भारत के तमाम दिग्गज बल्लेबाज वापस लौट आए। भारत बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा था। तभी नवें नंबर पर खेलने उतरे रोहित शर्मा...!  जब रोहित मैदान पर आए तो भारत को जीत के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 59 रन चाहिए थे। टारगेट बहुत मुश्किल लग रहा था। हिटमैन ने आते ही 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर इबादत हुसैन को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगा दिया। पांचवीं गेंद फिर एक दफा शॉर्ट बॉल और फिर एक दफा पुल शॉट पर सिक्स। अंतिम गेंद फुल लेंथ की और कवर ड्राइव पर चौका। रोहित को बल्लेबाजी के दौरान दर्द जरूर हो रहा था, लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर बिल्कुल नहीं पड़ने दिया।  साझीदार सिराज के बल...

मैं भारत का छात्र हूं।।

Image
     🇮🇳मैं भारत का भाग्य हू, भारत का छात्र हु।🇮🇳 मैं भारत का भाग्य हू । मैं भारत का नाज हू। मैं भारत का योद्धा हु। मैं भारत का छात्र हु। मैं भारत का भाग्य हू।। मैं भारत भाग्य निर्माता हूं। मैं विश्व में अलख जागता हूं । मैं युद्ध कला का योद्धा हु। मैं शास्त्र ज्ञान का पौधा हू। मैं भारत का छात्र हु। मैं भारत का भाग्य हू।। मैं संघर्ष में आजाद हु। मैं त्याग में भगत हु। मैं दुश्मनों के सीने में पितल भरने का साहसी उधम हु। मैं भारत का छात्र हु। मैं भारत का भाग्य हू।। मैं विज्ञान में कलाम हु। मैं जंग में शैतान हू। मैं भारत का जवान हू। मैं भारत का किसान हु। मैं भारत का छात्र हु। मैं भारत का भाग्य हू।। मैं कृषक कार्य हलवीर हु। मैं अखंड भारत का वीर हु। मैं हिंद धरा का नीर हु। मैं सविधान का ज्ञान हू। मैं भारत का छात्र हु। मैं भारत का भाग्य हू।।

वाह रे मेरी रेलगाड़ी

वाह रे मेरी गाड़ी रेल चलती है तू छुक छुक चाल तुझ को देख दिल खुश हो जात मानो नई खुशियों को लात वाह रे मेरी गाड़ी रेल चलती है तू छुक छुक चाल।। नदियों को तू  करती पार  फिर आती है मेरी बार हम जल्दी से हो तैयार तू नही करती इंतजार वाह रे मेरी गाड़ी रेल।। चलती है तू छुक छुक चाल।। आ गया स्टेशन मेरा छोडूंगा अब साथ मैं तेरा तू इतनो को रोज है ढोता तुझको क्या थकान न होता वह रे मेरी गाड़ी रेल चलती है तू छुक छुक चाल कहा से इतना ऊर्जा पाता मुझको भी तो कुछ बतलाता हार्न इतना तेज बजाता कब तू करेगा मुझसे बात मुझको रहती हरदम आस वाह रे मेरी गाड़ी रेल चलती है तू छुक छुक चाल

हिंद देश की धरा के खातिर

हिंद देश के वसुंधरा   खातिर कितनों विरो ने अपना प्राण दिया हिंद देश के वीरो ने दुश्मन का सीना चिर दिया वीरो ने गुलामी की जंजीरों को अपने पराक्रम के बल तीनको में  ही तोड़ दिया  देश के खातिर जज्बाजो ने हंसकर फांसी फंदे को चूम लिया  दुनिया शोध बैठा रही है भारत मां के बेटों पर  सर कटवा सकते हैं शेर पीछे हटना मंजूर नहीं है हिंद देश के वसुंधरा  खातिर कितनों ने गोली खाई थी कितनी माओ ने अपने लालो को बलवेदी पर चढ़ाई थी गुलामी की जंजीरों में मजे से रहना मंजूर नही था अंग्रेजो का सीना चीरू हरदम उनका खून खौलता हिंद देश के वसुंधरा खातिर कितने वीरो ने अपना प्राण दिया सर फरोशी की तमन्ना उनके अंदर जोश भरी थी विरो के दहाड़ के आगे पर्वत भी थर्रा जाय दुश्मन की अवकात ही क्या शेरो के आगे टिक जाय विरो की कहानी लिखते अपनी  कलम भी ऐसे  डट जाय मानो नेता जी की सेना  में  बंदूको  को खूब चलाए 

india

भारत देश हमारा है रोडपति से करोड़पति बनने का मौका आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे           जाने-माने बिजनेसमैन और व्यापारी संगठन के लोग जिनसे अपने बिजनेस में वृद्धि के लिए जानकारियां मांगते हैं आज उन्ही सर के बारे में तथा आप लोगों को उनके बिजनेस आइडिया के बारे में जानकारी देंगे ऐसी जानकारी जिससे कि आप अपने बिजनेस में का

आजकल के कॉलेज (व्यंग) कविता

Image
आज कल के कॉलेजों में गजब का खेल होता है। अध्यापक बच्चों से डरा बच्चा खुद को शेर होता है।  मां बाप के मेहनत को छोड़ खुद ही ढेर होता है। पढ़ाई लिखाई में ढिलाई मस्ती और मौज होता है। आजकल की कॉलेजों में गजब का खेल होता है। मास्टर का मजा लेने में क्या  खूब मौज होता है। अपना मजाक बनने पर चिड़चिड़ा खूब होता है। जरा सा व्यंग करे कोई गुस्सा खूब होता है सहपाठियों को परेशान करने में गजब का  मौज होता है आजकल की कॉलेजों में गजब का खेल होता है गर्व से कहो हम भारती है सोशल मीडिया की बातें क्लास में खूब होता है। इंस्टा, फेसबुक, फैन, फॉलोइंग की चर्चा भी खूब होता है कौन कितना कॉमेडी कर सकता है इस पर जोर होता है। परसेंटेज नीचे से कितना आया इस पर होड़ होता है। आजकल की कॉलेजों में गजब का खेल होता है। अध्यापक बच्चों से बच्चा खुद को शेर होता है चलो बाहर मिलते हैं रोब बेजोड़ होता है। खलनायक बनने का शौक बेजोड़ होता है परिवार की परवाह न कर मारपीट पर जोर होता है आज कल के कॉलेजों में गजब का खेल होता है अध्यापक बच्चों से डरा बच्चा कुछ शेर होता है      ##@  अनुभव यादव*ब...

अंग्रेजी के जाने माने टीचर रविकांत सर से जुड़ने का मौका

Image
अंग्रेजी के जाने-माने टीचर श्री रविकांत सर जी एक मशहूर अंग्रेजी की टीचर हैं जोकि बच्चों में अपने अनोखे अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं तथा गरीब बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराते है रविकांत यादव जी के बारे में हम लोग यही सोचते हैं की वह एक टीचर है। लेकिन सबसे जरूरी बातें यह हो जाती है रविकांत सर एक टीचर के साथ साथ बच्चों के लिए अभिभावक भी बन जाते हैं जिससे कि उनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चे अच्छी उपलब्धि को हासिल करते हैं जिससे समाज में बच्चे काफी नाम कर देते हैं जिससे उनका भविष्य सूरज की तरह चमकता है  रवि कांत सर काफी कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए संघर्ष के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपने गांव के तथा आसपास कि गांव के बच्चों को दूर शिक्षा लेने के लिए जाते हुए देखते तो उनके मन में एक सवाल उठता क्यों ना अपने गांव में अपने बच्चों के लिए एक कोचिंग संस्था का निर्माण किया जाए जिससे कि बच्चो को सुगम व सुलभ तरीके से बच्चों का मार्गदर्शन करके उन्हें उच्च कोटि का शिक्षा प्रदान कर उनको सुनहरे भविष्य को बनाया। जाए इसी को देखते हुए उन्होंने अपने गां...

दांतो के दर्द से कैसे बचा जाए घरेलू उपाय

Image
 दातो के दर्द से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लोग नीम की दातुन या बबूल की दातुन करते हैं                          ।।।।              शहरी क्षेत्र में लोग अलग-अलग प्रकार के टूथपेस्ट करते हैं जिससे उनका दांत स्वस्थ और मजबूत रहे लेकिन दांतो के संपूर्ण इलाज और सबसे बड़ा दांतों में दर्द का कारण पायरिया होता हैदांतों में दर्द इसलिए होता है क्योंकि लोग जब खाना खाते हैं तो खाने का कुछ टुकड़ा दांतो की बीच वाली जगह में जाकर बैठ जाता है जिससे सड़न पैदा होता है उसी के द्वारा बैक्टीरिया दांतो के बीच में बैठकर दांतो को होश उड़ाने लगते हैं इससे मसूड़ों कमजोर होता है जिसके कारण दातों का टूटना और दांतों में दर्द होना तथा पायरिया लगना एवं तमाम कारण हो सकते हैं।          एक ऐसा काम किया जाए जिससे दांतो में दर्द की समस्या उत्पन्न ही ना हो। हम लोगों को सुबह-शाम नियमित रूप से सुबह खाना खाने के पहले और शाम को खाना खाने के बाद दातुन या ब्रश मंजन दांतो की सफाई अवश्य करन...

भारत में होती प्राचीन पूजा पद्धति कैसे होती है जानिए आज

Image
भारत एक ऐसा देश है जिस की अनोखी पूजा पद्धति है इसी में एक पिंड दान है पिंडदान एक ऐसा दान होता है जिम में पितरों को दान दिया जाता है जब भी कोई व्यक्ति मर जाता है तो उसके दो पुत्र होते हैं वंशज लोग उनको पिंड दान देते हैं अरे पिंडदान पितरपख माह में होता है           इस पूजा पद्धति में ब्राह्मणों के द्वारा पूजा पर कराया जाता है तथा इस पूजा पद्धति के द्वारा लोग अपनी पूर्वजों को याद करते हैं तथा अपनी स्वर्गवासी माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं आज के समय में हिंदुस्तान के हिंदू धर्म में लोग अपनी अपने स्वर्गवासी माता पिता को पितरपख माह में अपने पितरों को पिंडदान करते हैं यह एक पुरानी परंपरा है एक प्राचीन पुरानी परंपरा जिसको आज भी लोग जिस का निर्वहन करते हैं और इस परंपरा को मानते हैं

yadav bhai

Image