आंदोलन क्यू करता किसान


काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का दिव्य दर्शन

आंदोलन क्यू करता किसान🇮🇳💯

आजाद आजाद भारत में आज आंदोलन क्यों करता किसान।
आजाद भारत में आज आंदोलन क्यों करता किसान।
खेतों की जगह रोड़ों पर आज क्यों बैठा किसान।
एक तरफ जवान दूसरी तरफ रोडो पर संघर्ष करता  किसान।।

ठंड में निद्रा को त्याग वीरान में विचरण करता क्यों किसान।
भारत मां को जो लाल दे कर्ज में जो प्राण दे।
पूछता है भारत आंदोलन क्यों करता किसान।
अन्नदाता की बात मानता क्यों सिंहासन नहीं।
अन्नदाता पर लाठियां भाजकर कुछ पता नहीं।
फिर भी अन्नदाता की बातों को सिंहासन क्यों मानता नहीं।।

अपनी दर्द पीड़ा को फिर भी वह छलकता नहीं।
इस तस्वीर पर क्या लिखूं वृद्धो ने लाठी खाई।
750 किसानों ने आंदोलन में जान गवाई।
फिर भी ना सिंहासन जागा किसानों ने आंदोलन चलाई।
आजाद भारत में आज आंदोलन क्यों करता किसान।।

अरे सत्ता मद के अहंकार को कितना ही निर्दयी कहूं।
अरे निहत्थो पर गाड़ी चढ़ा दी पाप की परिभाषा कहूं।।
सत्ता मद के अहंकार में इतना तुम तो भूलो मत।
मानव हो मानव का सम्मान करो जानवर बनकर जियो मत।।
                       अनुभव यादव "बादशाह"




Comments

Popular posts from this blog

मैथिली ठाकुर

हिंद देश की धरा के खातिर

भारत में होती प्राचीन पूजा पद्धति कैसे होती है जानिए आज