हॉस्पिटल से लौटे अंगूठे का इलाज करा करदी रनो की बारिश
इंडियन हिट मशीन रोहित शर्मा (कप्तान भारत)रोहित शर्मा हिट मशीन India पता है कि 2015 के बाद लगातार दूसरी बार भारत बांग्लादेश में वनडे सीरीज हार गया है। हर तरफ गुस्सा और अफसोस है। पर इस बीच रोहित शर्मा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी को भुलाया नहीं जा सकता। दाहिने हाथ के अंगूठे में भीषण चोट, अस्पताल से लौटने के बाद वह इस हालत में भी नहीं थे कि बल्ला उठा सकें। देखते-देखते भारत के तमाम दिग्गज बल्लेबाज वापस लौट आए। भारत बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा था। तभी नवें नंबर पर खेलने उतरे रोहित शर्मा...! जब रोहित मैदान पर आए तो भारत को जीत के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 59 रन चाहिए थे। टारगेट बहुत मुश्किल लग रहा था। हिटमैन ने आते ही 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर इबादत हुसैन को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगा दिया। पांचवीं गेंद फिर एक दफा शॉर्ट बॉल और फिर एक दफा पुल शॉट पर सिक्स। अंतिम गेंद फुल लेंथ की और कवर ड्राइव पर चौका। रोहित को बल्लेबाजी के दौरान दर्द जरूर हो रहा था, लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर बिल्कुल नहीं पड़ने दिया। साझीदार सिराज के बल...